ताज़ा ख़बरें

लियो क्लब खंडवा को मिला नया नेतृत्व, अभिषु शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

खास खबर

लियो क्लब खंडवा को मिला नया नेतृत्व, अभिषु शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

शिवम जायसवाल सचिव और पवन जायसवाल बने कोषाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ वार्षिक चुनाव

खंडवा। लायन्स क्लब खंडवा के युवा प्रकल्प लियो क्लब खंडवा के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव रविवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। सर्वसम्मति से अभिषु शर्मा को अध्यक्ष, शिवम जायसवाल को सचिव तथा पवन जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ लायन सदस्य राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा, नारायण बाहेती एवं राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित साधारण सभा में संपन्न हुई। इस दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन कर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर राजीव मालवीय ने कहा कि गत सत्र में अध्यक्ष सुमित परिहार, सचिव अभिषु शर्मा एवं कोषाध्यक्ष केतन वर्मा के नेतृत्व में क्लब ने सेवा, नेतृत्व और प्रशासनिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जोन, रीजन, डिस्ट्रिक्ट, लियो डिस्ट्रिक्ट एवं मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट स्तर पर कई सम्मान अर्जित किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम भी युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने, व्यक्तित्व विकास, प्रशिक्षण और सेवा गतिविधियों के माध्यम से क्लब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ लायन घनश्याम वाधवा, राजीव मालवीय, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, समाजसेवी सुनील जैन, निवर्तमान अध्यक्ष सुमित परिहार, निवर्तमान कोषाध्यक्ष केतन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अर्पित बाहेती, पूजा अग्रवाल, अक्षय भंडारी, अपूर्व उपाध्याय, रुपाली सोलंकी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। आशा उपाध्याय, हेमलता पालीवाल और पवन लाड़ ने भी हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन लियो कॉर्डिनेटर घनश्याम वाधवा ने किया। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषु शर्मा ने सभी वरिष्ठजनों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा और नेतृत्व की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!