
महापौर अमृता यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण। अगस्त में होगा शुभारंभ।

महापौर के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में हो रहे है विकास कार्य।
महापौर अमृता यादव एवं निगम के इतिहास कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि सीवरेज योजना एवं नगर निगम का नवीन भवन है।
खंडवा। बुधवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, विभिन्न कक्षों की व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगस्त के पहले सप्ताह गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों इस नवीन आधुनिक नगर निगम भवन का शुभारंभ करवाया जाए।
महापौर श्रीमती यादव ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए, जिससे नागरिकों को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित वातावरण में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि नवीन नगर निगम कार्यालय भवन नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निगम के नवीन भवन के अवलोकन के समय महापौर अमृता अमर यादव के साथ निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम.आई.सी. सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, श्रीमती उषा दीना पंवार, अमर यादव, सुनील जैन, पार्षद संतोष सारवान, राम सिंह रावत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री संजय शुक्ला, उपयंत्री भरत सुरजायें एवं राकेश कलम, प्रतिमा बीलिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।













