ताज़ा ख़बरें

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नही, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला

खास खबर

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नही, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला

“छात्रों की गूंज”अभियान के तहत खंडवा में की प्रेसवार्ता,
राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

“छात्रों की गूंज”अभियान के तहत 27 जून को खंडवा में होगा कार्यक्रम,

खंडवा/

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत बुधवार 24 जून को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह कहा कि आज हम आपके बीच में जो राहुल गांधी जी ने कोटा में छात्रों का गूंज कार्यक्रम जो जारी किया है,””तमाम पूरे हिंदुस्तान में जो छात्र और छात्र के पेरेंट्स जितने भी हैं, वो जो परेशान हैं, सिस्टम से परेशान हैं, उस सिस्टम को चेंज करने के लिए राहुल गांधी जी ने एक कदम उठाया है।और वर्तमान में जो परिस्थितियां हैं, पेपर लीक से लेकर और जो पेरेंट्स पर अत्यधिक भार पड़ रहा है,”आज गवर्नमेंट स्कूलें बंद होती जा रही हैं, गवर्नमेंट कॉलेजेस की फीस और प्राइवेट कॉलेजेस की फीस बहुत अधिक है,जिसे मध्यमवर्गीय पालक वहन नही कर पा रहे है।”तो कहीं न कहीं ये सिस्टम के कारण बच्चे प्रेशर में हैं, बच्चे सुसाइड कर रहे हैं और उनके साथ-साथ उनको पढ़ाने के लिए जो पेरेंट्स कर्जा लेते हैं, लोन लेते हैं और उसके बाद उनको अगर बेरोजगारी मिलती है,”तो ये ओवरऑल सिस्टम की नाकामी है और इस सिस्टम की नाकामी दूर हो, उसके लिए एक नया सिस्टम डेवलप होना चाहिए। इस मुद्दे के लिए राहुल गांधी जी ने एक नया सिस्टम आए, उसके लिए पूरे हिंदुस्तान में एक अलख जगाया है।”श्री सिंह ने कहा कि आज 3,000 बच्चे अगर पार्टिसिपेट करते हैं, उसमें एक आईएएस, आईपीएस निकलता है। 3,000 बच्चे अगर बैठते हैं, तो 18 मान के चलो सिर्फ डॉक्टर बनते हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि “वर्तमान में जो हमारी शिक्षा व्यवस्था है, यह सिलेक्शन का सिस्टम न होकर रिजेक्शन का सिस्टम बनकर आया है, जैसा कि हालात हमें सामने देखने आए। और राहुल गांधी जी ने जब कोटा के युवाओं से, नौजवानों से सीधा संवाद किया, तो एक कड़वा सच हमारे सामने निकलकर आया। वो यह निकलकर आया कि इस देश में जो पांच मेन परीक्षाएं होती हैं, चाहे वो यूपीएससी हो, नीट की एग्ज़ाम हो, हमारी जेईई की एग्ज़ाम हो, एसएससी की एग्ज़ाम हो या फिर रेलवे की एग्ज़ाम हो।
इसमें यदि 3000 बच्चों के समूह पे हम चर्चा करें और उसका ज्ञान लें, तो वो 3000 में से केवल एक व्यक्ति बनता है आईएएस,180 बनते हैं डॉक्टर और 30 बच्चे जाते हैं आईआईटी जैसे सेक्टर में। तो बाकी बच्चों का क्या? यदि हम स्कूल और कॉलेज के बच्चों की बात करें, तो 1000 स्टूडेंट में से मात्र 12 बच्चे ऐसे निकलते हैं जो सरकारी जॉब या फिर सुरक्षित ऐसी नौकरी जिनको मिलती है जिसमें सुरक्षित भविष्य उनका हो। बाकी बच्चों का क्या?
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी में कहा कि यह जो ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है, यह आगामी 27 तारीख को हम अपने खंडवा में भी आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें तमाम जिले के युवा नौजवान साथियों को हम आमंत्रित करेंगे और उनसे यह रिक्वेस्ट है कि जब देश की शिक्षा प्रणाली आपके लिए सही जॉब ना दे सके, तो आपको अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। आपको अपनी मांग और क्या चाहिए आपको सरकार से, वो बताना पड़ेगा। क्योंकि एक तरफ जो हमारी संस्थाएं हैं, वो अंधी, बहरी और गूंगी हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री के बार-बार इस्तीफे के बाद भी कोई इस्तीफा और कोई प्रश्न नहीं कर रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और युवा मोर्चा कहाँ है? अपने आप को छात्र राजनीति करने वाले संगठन ही अपनी सरकार में युवाओं से होते हुए खिलवाड़ के लिए मौन हैं।
तो यह कहीं ना कहीं इस बात का प्रश्न उठाता है कि इस देश में युवाओं की आवाज कौन बनेगा? आज राहुल गांधी जी युवाओं के कंधे से कंधा, कदम से कदम और आवाज से आवाज मिलाकर आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं, अब गेंद जो है वो आपके पाले में है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए सुचारू संदेश क्या देना चाहते हैं, उसमें आइए। वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से अपने जो सुझाव हैं वो हमें दीजिए और कांग्रेस पार्टी इस पर पहल करेगी और एक नई शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए हम एक कार्यक्रम, लंबा कार्यक्रम चलाएंगे।”
इस अवसर अर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,मनोज मंडलोई,विशाल जैन,प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,सागर पवार,यशवंत सिलावट,नासिर खान,वकील नीलकंठ,मयंक पाराशर, शोएब जैदी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!