ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आदिवासी जननायक स्व. श्री दिलीप सिंह भूरिया जी की 11वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, प्रतिमा पर बांधा 30 मीटर का साफा

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

झाबुआ 24/06/2026

कद्दावर आदिवासी नेता एवं पेसा एक्ट के जनक स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की 11वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को झाबुआ स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अनुयायियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से देर शाम तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन कर उनकी प्रतिमा पर 30 मीटर लंबा साफा बांधा गया तथा “जब तक सूरज चांद रहेगा, भूरिया जी का नाम रहेगा” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया अपने परिवारजनों के साथ पहुंचीं और स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके पिता एक सच्चे आदिवासी जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण आदिवासी समाज के अधिकारों और उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के माध्यम से आदिवासी समाज को नई पहचान और अधिकार दिलाने का कार्य उनके पिताश्री ने किया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया आदिवासी समाज की बुलंद आवाज थे। उन्होंने आदिवासी हितों की रक्षा के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ आदिवासी नेता श्यामा ताहेड़ ने कहा कि भूरिया जी ने जीवनभर संघर्ष किया, विरोधों का सामना किया, लेकिन आदिवासियों के हितों से कभी समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, बालू भूरिया, श्यामा ताहेड़, रमेश सोलंकी, अजमेर सिंह भूरिया, हेमंत भट्ट, योगेश गामड़, विकास गामड़, करन अमलियार, संजय कहार, पप्पूलाल गामड़, सोमसिंह सोलंकी, विनोद पुरोहित, प्रवीण सुराणा, विजय नायर, बिट्टू सिंगार, लाखन सिंह सोलंकी, मनोहर भटेवरा, नवीनचंद्र सिंह बोधायता, जितेंद्र मेहता सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की पुण्यतिथि पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आदिवासी समाज और क्षेत्र की जनता के दिलों में उनका स्थान आज भी उतना ही सम्मानजनक और प्रेरणादायी बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!