
आयुष विभाग द्वारा जिला अस्पताल परिषर में मनाया योग दिवस।
खंडवा। पूरे देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पुरे उत्साह के साथ मनाया गया। आयुष जिला अधिकारी रविवार को योग दिवस के अवसर पर डॉ.अनिल वर्मा जी के मार्गदर्शन एवम सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल जी के सहयोग से शासकीय आयुष विंग , आयुर्वेदिक औषधालय एवं होम्योपैथी औषधालय खंडवा के द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर एनआरसी के पास योग शिविर का आयोजन किया गया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दादाजी वार्ड पार्षद आशीष चटकेले मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे अन्य संस्थाओं वैदिक गुरुकुलम स्कूल,सैनी स्पोर्ट्स, जिला चिकित्सालय स्टाफ एवं सामान्य जनों ने सहभागिता की| सुनील जैन ने बताया कि आयुष विभाग के द्वारा योग आयोजन के बाद एनआर सी में बच्चों को फल वितरित किए गए। डॉ वर्षा रानी वैश्य, डॉ प्रीति पटेल, डॉ रुपेश अग्रवाल, डॉ शंकर प्रसाद वैश्य, रितेश चौहान, संदीप सैनी एवम स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे लगभग 55 लाभार्थी शामिल रहे।












