ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में होगा जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ, 20 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय झाबुआ में मुख्य कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 6 बजे महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

 

योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आमजन सहभागिता करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया है।

 

योग स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में अनुशासन एवं संतुलन का विकास होता है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!