ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक ने शादी धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा कार्यों के चलते मनाया अपना जन्म दिवस।

खास खबर

खंडवा विधायक ने शादी धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा कार्यों के चलते मनाया अपना जन्म दिवस।

जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने फूल-मालाओं के बजाय मांगा ‘रक्तदान’ बच्चों की शिक्षण सामग्री।

खंडवा। राजनीति के शोर के बीच जब कोई जनप्रतिनिधि मानवता की मिसाल बनता है, तब वह केवल नेता नहीं, समाज की प्रेरणा बन जाता है।
ऐसी ही एक मिसाल कायम की है खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने, जिन्होंने अपने जन्मदिन (14 जून रक्तदान दिवस) पर हर साल की तरह स्वयं रक्तदान करके दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलवाई। इस बार कुछ बेहद मार्मिक और संवेदनशील निर्णय लिया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने रविवार को अपना जन्म दिवस धार्मिक सेवा कार्यों एवं सादगी के साथ मनाया। प्रातः काल दादाजी धाम पहुंचकर अपने जन्म दिवस पर क्षेत्र की शुभ समृद्धि खुशहाली एवं चौमुखी विकास के लिए दादाजी के चरणों में नमन कर धुनी माई मे आहुति पेश की, तत्पश्चात श्री गणेश गौशाला में गो पूजन को ग्रास करवा कर संविधान के निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात बजरंग चौक स्थित जैन मंदिर पहुंची, जहां विश्व शांति हेतु आयोजित मंडल विधान की पूजा में शामिल होकर दर्शनकर श्रीफल चढ़ाया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जैन मंदिर में अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया सचिव सुनील जैन कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पवन रावका द्वारा विधायक कंचन तंनवे को जन्मदिन दिवस की बधाई देते हुए स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रातः 9:00 बजे विधायक कंचन मुकेश तनवे जिम खाना पहुंचकर बच्चों के समर केंम्प समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुई, साथ ही भाजपा कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित हुई, इसके पश्चात महाराणा प्रताप एवं दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तो फिर 12:00 बजे विधायक कार्यालय में विधायक कंचन तनवे ने ग्राम पंचायतो को पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए टेंकर वितरणकर निवास पर स्थित भोले बाबा के दर्शन पूजन किया एवं पौधारोपण किया साथ ही रक्तदान दिवस पर स्वयं ने रक्तदान कर अन्य कार्यकर्ताओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रक्तदान करवाया। इसके पश्चात विधायक कंचन तनवे ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचेंगी जहां नहाल्दा में जनकल्याण शिविर मैं भाग लिया,खुटपल, कावेश्वर, ब्रह्मगिर,भीमकुंड, रूद्र मठ पहुंचकर पुजा अर्चना एवं संतो से आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। शाम को व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई शाम 7:00 बजे बजे मीत परिसर में विधायक मित्र मंडल द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल हुई। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सभी शुभ चिंतको का आभार व्यक्त किया। विधायक के जन्म दिवस पर जन्म दिवस पर हार,फूल माला, गुलदस्ते, केक न लाकर शुभचिंतको ने पेन पेंसिल काफी किताब शिक्षण सामग्री भेट करें ताकि गरीब बच्चों को उसका वितरण हो सके। कई कार्यकर्ता रक्तदान किया जिससे किसी के जीवन को बचाय जा सकेगा,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!