ताज़ा ख़बरें

आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए खंडवा जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे शांति समिति की आयोजित की गई बैठक दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश।

खास खबर

आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए खंडवा जिले के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे शांति समिति की आयोजित की गई बैठक दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश।

खंडवा दिनांक 09 जून 2026

खंडवा पुलिस द्वार कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने आगामी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने हेतु लगातार जन संवाद, संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण, ताजिया आयोजक के साथ बैठक, शांति समिति की बैठक आयोजित कर, ताजिया भ्रमण रूट का निरीक्षण कर आवश्यक शासन के एवं कानूनी निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।

इसी क्रम मे दिनांक 09.06.2026 को अनुविभागीय अधिकारी मुंदी श्री मनोहर गवली एवं थाना प्रभारी धनगाव द्वारा थाना धनगाँव मे, सी. एस. पी. श्री अभिनव बारांगे एवं थाना प्रभारी मोघट द्वारा ग्राम अहमदपुर खेगांव थाना मोघट मे, थाना प्रभारी नर्मदा नगर द्वारा पुनासा,थाना प्रभारी किल्लोद, थाना प्रभारी पिपलोद द्वारा ग्राम चारखेड़ा मे , थाना प्रभारी छेगाओ, चौकी प्रभारी आशापुर द्वारा अपने अपने क्षेत्र के ताजिया आयोजक/ शांति समिति कि बैठक आयोजित कि गई।

बैठक मे शासन के सम्पूर्ण निर्देश से अवगत कराया जाकर निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये साथ ही चल समारोह में डी. जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे केवल दो बॉक्स की अनुमति प्रदान की जाएगी, ताजिये भ्रमण नियत रूट से ही हो, रूट मे किसी भी प्रकार का परिवर्तन न हो। प्रत्येक ताजिया समिति अपने ताजिया के साथ कम से कम 20 स्वयंसेवक (वालंटियर) तैनात रखे साथ ही ताजिया की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाय।

इसके अतिरिक्त शांति समिति सदस्य के साथ ताजिया भ्रमण के रुट का निरीक्षण किया गया, रूट मे ताजिया निकालते समय किसी प्रकार व्यवधान न हो एवं समस्या का समय से पूर्व निराकरण किया जा सके।

बैठक में सभी आयोजकों को आगामी आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए तथा सभी से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई एवं निर्देश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही की समझाईस दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!