रायगढ़

कोडासिया स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षकों विद्यार्थियों एवं कोटवार को सम्मानित किया गया। 

कोडासिया स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शिक्षकों विद्यार्थियों एवं कोटवार को सम्मानित किया गया। 

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोडासिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित करते अभय पटेल एवं विनोद पटेल। समारोह में नए सांस्कृतिक मंच के निर्माण की घोषणा भी की गई।

कोडासिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोडासिया में आयोजित समारोह देशभक्ति, उत्साह और सम्मान की भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह के दौरान अभय पटेल (अधिवक्ता /नोटरी ) एवं विनोद पटेल (अधिवक्ता /नोटरी ) , दोनों भाइयों ने विद्यालय में नया सांस्कृतिक मंच बनवाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए इसे विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया। नया सांस्कृतिक मंच बनने से भविष्य में विद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोडासिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह में अभय पटेल एवं विनोद पटेल

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय, कोडासिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अभय पटेल एवं विनोद पटेल। दोनों ने विद्यालय में नए सांस्कृतिक मंच का निर्माण करवाने की घोषणा की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कु. सहोद्रा सिदार, कु. खुशी मालाकार (12 वीं विज्ञान) , कु. रानी चौहान (10 वीं) को अपनी कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होते विद्यार्थी

सम्मानित होते विद्यार्थी 

उत्कृष्ट कार्य के लिए कोटवार मनोहर लाल चौहान सम्मानित

इसी क्रम में ग्राम कोडासिया के कोटवार श्री मनोहर लाल चौहान को भी उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें कोटवार की ड्रेस कपड़ा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होते मनोहर लाल चौहान ( कोटवार कोडासिया )

सम्मानित होते मनोहर लाल चौहान ( कोटवार कोडासिया )

कोटवार मनोहर लाल चौहान द्वारा अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किए जाने की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद मालाकार जी, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती चैतमती पैंकरा, सचिव, पंचायत के जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य एवं शिक्षक गण , विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं कोटवार का सम्मान तथा विद्यालय में नए सांस्कृतिक मंच के निर्माण की घोषणा समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे। एक ओर विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटवार का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं दूसरी ओर नए सांस्कृतिक मंच की घोषणा से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!