छत्तीसगढ़

राज्य के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन इस दिन जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

रायपुर/छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए 9 दिसंबर 2024 का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। राज्य के सबसे सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन इस दिन जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अधिवेशन संवाद, सम्मान और संगठन के अद्वितीय अवसर के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम करेंगे। कार्यक्रम की मेजबानी जांजगीर-चांपा जिला इकाई कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 700 से अधिक पत्रकार और पदाधिकारी भाग लेने वाले हैं।

कार्यक्रम का आकर्षक स्वरूप

यह अधिवेशन सुबह 9:00 बजे से पंजीयन और स्वल्पाहार के साथ प्रारंभ होगा। 10:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र की शुरुआत होगी।
मुख्य आकर्षण:
1. सम्मान समारोह: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
2. अतिथियों का स्वागत और संबोधन: प्रदेश के प्रतिष्ठित अतिथि पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं पर विचार साझा करेंगे।
3. नवीन कार्यकारिणी की घोषणा: इस अधिवेशन के माध्यम से यूनियन की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!