झारखंड

सिंघरावां में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, परंपरा बनाए रखने का संकल्प

 

चौपारण। सिंघरावां स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता समाजसेवी बद्री साव ने की, जबकि संचालन सियाराम सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में कृष्णा प्रसाद साहू को अध्यक्ष, संजय कुमार साव एवं नरेश साव को उपाध्यक्ष, बद्री साव को महासचिव, लालेश कुमार साहू को सचिव, अजय कुमार सिंह एवं हरीश गुप्ता को उप सचिव तथा बीरेन्द्र कुमार राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

संरक्षक समिति में मुखिया संतोष सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, सुभाष राणा, सुरेश साव, शंभु साव, राजेंद्र चंद्रवंशी, रामचंद्र साव, आदित्य साव, सूर्यदेव सिंह, उमेश रविदास, विजय मधेसिया, दामोदर साव, बिंदो साव एवं अमर कुमार सिन्हा को शामिल किया गया।

बैठक में वर्षों से चली आ रही सिंघरावां की पारंपरिक एवं ऐतिहासिक दुर्गा पूजा की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने और इसे और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन में आपसी भाईचारा, एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी सहमति बनी। समिति सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ गांव की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता की पहचान है। आगामी पूजा को ग्रामीणों के सहयोग से भव्य, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!