
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल बने नंदेश्वर महादेव, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
नंदविहार कॉलोनी के शिव मंदिर में फूलों और मोरपंख से हुआ मनमोहक श्रृंगार
खंडवा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नंदविहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान नंदेश्वर महादेव का बाल गोपाल के रूप में मनमोहक श्रृंगार किया गया। बाबा को मोरपंख, बाल गोपाल का मुखौटा और सुगंधित फूलों से सजाया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।






