ताज़ा ख़बरें

रेल मंडल नागपुर द्वारा आयोजित सांसदों की बैठक संपन्न।

खास खबर

रेल मंडल नागपुर द्वारा आयोजित सांसदों की बैठक संपन्न।

सांसद ने री डेवलपमेंट का काम अभी तक शुरू नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की।

बहुचर्चित भुसावल नागपुर की ट्रेन शुरू करने पर जीएम ने कहा रेल बोर्ड जल्द शुरू करने पर निर्णय लेने वाला है।

खंडवा। नागपुर रेल मंडल कार्यालय में बुधवार को नागपुर और भुसावल मंडल क्षेत्र से आने वाले सांसदों के साथ सेंट्रल रेलवे जीएम राजीव श्रीवास्तव और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक खंडवा बुरहानपुर संसदीय के विभिन्न मुद्दों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पुर जोर तरीके से उठाए। इस बैठक में मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी मौजूद रहे।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नागपुर में आयोजित बैठक में खंडवा स्टेशन री डेवलपमेंट में देरी करने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नाराजगी व्यक्त की है। जिस पर जीएम ने कार्य जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया। भुसावल नागपुर ट्रेन जल्द शुरू करने पर जीएम श्रीवास्तव ने सांसदों को बताया कि रेल बोर्ड इस ट्रेन को चलाने पर कार्रवाई कर रहा है। सेंट्रल रेलवे अप्रूवल लेटर का इंतजार कर रहा हैं।
लोहारी नाके पर अंडरपास बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के सहमति दी है। बडगांव गुर्जर में अंडरपास सब वे की योजना है। प्लेटफार्म नंबर 6 को आइलैंड प्लेटफार्म बनाकर 7 नम्बर भी बनाने और ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने साथ ही खंडवा सनावद मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने समय बदलने को लेकर खंडवा सांसद पाटिल ने चर्चा की जिस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी के साथ खंडवा, बुरहानपुर से अकोला बडनेरा अमरावती के बीच यात्री ट्रेन चलाने की माँग सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने की जिसपर प्रस्ताव बनाने का आश्वासन रेल प्रबंधन ने दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!