ताज़ा ख़बरें

देश भक्ति के लिए फिर जोश और जुनून के साथ निकली लहरों के राजा की आमना नदी पर तिरंगा यात्रा।

खास खबर

देश भक्ति के लिए फिर जोश और जुनून के साथ निकली लहरों के राजा की आमना नदी पर तिरंगा यात्रा।

*अनोखी तिरंगा यात्रा, तैराक दल के सदस्यों ने बीच नदी में पहुंचकर लहराया तिरंगा*

*तैराकों द्वारा गणगौर घाट क्षेत्र में पानी के बीच देशप्रेम का संदेश देते हुए संपन्न हुई*

खंडवा। भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है देशभक्ति के लिए जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकल रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहरों के राजा ग्रुप भी देश भक्ति से पीछे नहीं है, और उनके सदस्यों द्वारा आमना नदी पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारी जोश और देशभक्ति के जुनून के साथ भव्य तिरंगा यात्रा शुक्रवार को सुबह नदी की लहरों पर निकाली गई। सुनील जैन ने बताया कि गणगौर घाट आमना नदी पर तैरकर तिरंगा यात्रा निकाली और नदी में लहरों के बीच तिरंगा लहराया. इस अनोखे प्रयास की एक बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रशंसा कर चुके हैं. यात्रा में तैराक दल अपने हाथों में तिरंगा लिए तैरते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर गए. तैराक दल के कुछ सदस्यों ने गहरे पानी के बीचों बीच गहराई में उतरकर तिरंगा फहराया. तैराक समूह लहरों के राजा के सदस्य सचदेवा सिंह का मानना है कि इस तरह तिरंगा फहराकर उन्हें गर्व महसूस होता है।
लहरों के राजा के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार सिसोदिया ने बताया कि हर 15 अगस्त को हम लोगों को मोटिवेट करने के लिए यह यात्रा निकालते हैं. लोग जब इस यात्रा को देखते हैं तो उनके अंदर भी देशभक्ति का जोश जागृत होता है. इस यात्रा को लेकर हम लोगों में हर साल एक्साइटमेंट रहता हैं.
संजय शर्मा ने बताया कि “देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है. ऐसे में हम सभी सदस्यों के मन में विचार आया कि क्यों न तिरंगे की आन बान शान के लिए कुछ अलग किया जाए. इसलिए हमने नदी के बीच तिरंगा फहराने का काम किया हर वर्ष करते हैं बड़े ही सावधानी पूर्वक .तिरंगा यात्रा में सभी समुदाय और धर्मों के लोग शामिल हैं. सारे लोगों ने राष्ट्रीय भक्ति का परिचय दिया है.

संजय शर्मा ने बताया कि तैराक दल नदी में तैर कर शरीर को फिट रखने का गुर सिखाता है.आमना नदी का दृश्य लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है. तैराक युवाओं ने बीच पानी में तिरंगे झंडे को फहराकर सलामी दी है. जन गण मन राष्ट्रगीत भी बीच नदी में गया गया।ये अनोखी तिरंगा यात्रा देशभर में अपने आप में एक अनोखी मिसाल है। यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई यानी धर्मों के लोग शामिल हुए हैं।

इस तिरंगा यात्रा में इस अवसर पर लहरों के राजा ग्रुप से जुड़े अन्य सदस्य अमरिंदर सिंह सचदेवा
गजेन्द्र मालवे,महेश कुमार जांगिड़ ,अनिल रघुंवशी राजेश सिकलीगर गोपीकिशन सोनी निमिश भंसाली गणेश वानखेड़े लोकेश मीणा,दीपक प्रजाति, हर्षभान तिवारी ,भरत जत्थाप, खोजिम अली हितेश हिरवे संजीव सोनी, महक दशोरे अमित विश्वास
मनीष गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!