
सिवनी। CM हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को समय पर अटेंड नहीं करने और शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरतने पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, राजस्व, कृषि, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई की जद में डॉ. टी.एस. इनवाती, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी; डॉ. अमृत लाकरा, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी; डॉ. राजेन्द्र कुमार, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी; डॉ. विनिता, प्रभारी पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी; निलेश वर्मन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनादौन; रविन्द्र मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत; लोकेश साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी; शशांक मेश्राम, तहसीलदार; श्याम गोपाल भारती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी; अभिषेक सनोड़िया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (खाद्य आपूर्ति); एम.आर. मरावी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी; के.के. सोनी, महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक; जगदीश प्रसाद श्रीवास्तवी, मंडी सचिव; धर्मेन्द्र डुडके, सांख्यिकीय अधिकारी; लालजीराम मीणा, सहायक आयुक्त; श्रीमती अंजू भारती, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत; तथा सौरभ मरावी, तहसीलदार छपारा शामिल हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि CM हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करना होगा। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।













