ताज़ा ख़बरें

विधानसभा में उठा चौपारण की जर्जर सड़कों का दर्द, ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद

 

 

चौपारण।बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शुक्रवार को चौपारण की जर्जर सड़कों की समस्या विधानसभा में उठाया। उन्होंने शून्यकाल के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनहित में इन सड़कों की शीघ्र मरम्मत की पुरजोर मांग की। सदन में मामला उठाते हुए विधायक ने कहा कि चौपारण प्रखंड की कई मुख्य संपर्क सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने

चैथी मोड़ से चैथी अंतिम सीमा तक, जी.टी. रोड से अम्बाजीत तक, बेढ़ना दैहर मोड़ से दैहर तक, मुन्नम स्कूल मोड़ से नेवरीकरमा तक सड़क निर्माण की मांग की। विधायक ने कहा कि इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आम जनता को हो रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए इन सभी सड़कों की अविलंब विशेष मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाए। विधायक ने कहा कि जनहित मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!