
*सद्भावना मंच सदस्यों ने खंडवा एस पी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा*
खंडवा।जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन से सद्भावना मंच सदस्य मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उनसे खंडवा रेलवे स्टेशन पर बंद किए गए प्रीपेड बूथ को पुनः प्रारंभ करने की मांग की, जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही की लिए आश्वस्त किया।उल्लेखनीय है कि खंडवा जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। प्रीपेड बूथ से नए यात्रियों को सुरक्षित और उचित दाम पर यात्रा करने की सुविधा प्राप्त थी, जिसे कुछ समय चलाकर बंद कर दिया गया है,जिससे यात्रीगण प्रभावित हो रहे हैं।सद्भावना मंच ने इस संदर्भ में रेलवे अधिकारियों से भी मांग की है।इसके साथ ही आवक जावक में शिकायत नहीं ली जाने की जानकारी मिलने पर एस पी के संज्ञान में लाया गया, जिस पर उन्होंने
आश्वस्त करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तदाशय के निर्देश दिए।कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। एस पी को सद्भावना मंच में आने के लिए आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,एन के दवे और कमल नागपाल उपस्थित रहे।