
धाकड़ माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी पर्व पर भगवान महेश की शोभा यात्रा निकाली
खण्डवा//धाकड़ माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का पर्व शीतला माता गली स्थित धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया तीन दिवसीय चलने वाले इस पर्व पर सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां हुई साथ ही समाज के वरिष्ठजन व मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया था।इस पर्व के अंतिम दिवस महेश नवमी पर हर वर्ष की भांति भगवान महेश की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें समाज के पुरुष वर्ग,महिलाएं व बच्चे शामिल हुए जो धार्मिक भजनों के साथ नृत्य करते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में सम्पन्न हुई शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।तत्पश्चात भगवान महेश की स्तुति की गई और भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।













