
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गणगौर घाट पर आमना नदी में तेैराको ने किया जल योग।
पूरे देश में योग दिवस मना, लेकिन खंडवा में तैराको ने जल योग कर किया नवाचार।
खंडवा। करो योग रहो निरोग, प्राचीन काल से योग के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ रह रहा है। प्रतिदिन योग करने से किसी भी प्रकार की बीमारी हमारे शरीर में नहीं रहती। योग को पूरे देश ही नहीं विश्व में पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 12 वर्ष पूर्व योग को देश के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मशहूर कर दिया। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि योग का आयोजन पूरे जिले में आयोजित हुआ। खंडवा में एक नवाचार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गणगौर घाट पर नदी में तेैराको ने जल योग किया, गणगौर घाट के लहरों के राजा परिवार की सामूहिक एकता का परिचय देते हुए यह आयोजन संपन्न कराया जिसमें , सबने सहभागिता की और लहरों के राजा परिवार के मान सम्मान में अभिवृद्धि करने के अपने संपूर्ण प्रयास किए,लहरों के राजा परिवार के सभी तेैराको ने विभिन्न प्रकार के योग जल में किए मानव श्रृंखला भी बनाई जिसमें देश की एकता और अखंडता को बताया गया योग के द्वारा साथ ही तेैराको ने विभिन्न प्रकार के योग जल में किए लहरों के राजा संजय शर्मा ने बताया कि बच्चे और युवा योग साधक जल योग का अभ्यास कर रहे हैं. नदी के बीच संतुलन बनाकर किए जा रहे कठिन योगासन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं इसी कड़ी में आमना नदी मां लहरों के राजा ग्रुप के सदस्यों द्वारा बच्चों और युवाओं को नदी में जल योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,नदी के बीच पानी पर संतुलन बनाते हुए प्रतिभागी प्राणायाम, शीर्षासन और कई कठिन योग मुद्राओं का अभ्यास कर रहे हैं, खास बात यह है कि युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी यह योग करती है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लहरों के राजा प्रशिक्षक,अरविंदर सिंह सचदेव ,राजकुमार सिसोदिया , गजेन्द्र मालवे,महेश कुमार जांगिड़ ,यूसुफ राजा प्रशिक्षकों की निगरानी में रोजाना अभ्यास कराया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लहरों के राजा के सदस्यों ने शानदार प्रदर्शन प्रभावशाली और यादगार बना दिया. बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण इस अभ्यास में साफ दिखाई दे रहा था.जल योग के माध्यम से लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।












