छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज) महासमुंद 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर महासमुंद शहर स्थित इनडोर स्टेडियम मे जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मे जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासन,भुजंगासन,बज्रासन,पवन मुक्तासन,अर्धचक्रासन, और शवासन, सहित विभिन्न याेग आसनों का अभ्यास किया। वहीं अनुलोम – विलोम कपालभाति एवं ध्यान जैसी प्राणायाम क्रियाएं भी कराई गई। उपस्थित लोंगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास करते हुए नियमित रूप से योग अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल कहा कि योग भारत कि प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। और दुनिया योग को अपना रही है।योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत मे मंत्री बघेल ने उपस्थित लोंगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने कि अपील की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!