ताज़ा ख़बरें

शिविर में एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई

खास खबर

शिविर में एक हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई

खण्डवा//प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जिले की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी प्रसव पूर्व जांच शिविर मंे स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 1015 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सत्र में गर्भवती व हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। शिविर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण एएनसी एवं पीएनसी जांच की गई। साथ ही छूटी हुई एवं नवीन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर नए एमसीपी कार्ड भी वितरित किए गए। शिविर में गर्भवती महिलाओं की वजन, ऊंचाई, बीएमआई, एमयूएसी, रक्तचाप तथा पेट संबंधी जांच के साथ ही हीमोग्लोबिन, यूरिन एल्बुमिन एवं शुगर, मलेरिया, वीडीआरएल, सिकल सेल, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, ओजीटीटी एवं ब्लड ग्रुप जैसी आवश्यक प्रयोगशाला जांचें की गई। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, स्टेट कंसल्टेंट सुश्री प्राची शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया ने विभिन्न सरकारी अस्पतालों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!