नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व कटवाने के लिये अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
—
खण्डवा//प्रदेश में पहली बार नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को नाम जोड़ने, कटवाने और नाम संशोधन के लिये ऑनलाइन सुविधा दी गयी। म. प्र. के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि इस सुविधा का लाभ लेते हुए प्रदेश के कुल 8317 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें से नगरीय निकायों में 1496 और पंचायतों में 6848 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकायों में 675 ऑनलाइन आवेदन नाम जोड़ने के, 770 आवेदन नाम कटवाने के और 24 आवेदन नाम में संशोधन के लिये प्राप्त हुए हैं। इसी तरह त्रि-स्तरीय पंचायतों में 1701 आवेदन नाम जुड़वाने, 4960 नाम कटवाने और 187 आवेदन नाम में संशोधन के लिये प्राप्त हुए हैं। इन सभी आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
2,502 1 minute read









