
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे ,खालवा एवं ओंकारेश्वर का भी करेंगे दौरा
—
खण्डवा//
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कानूनगो 5 जून को सुबह 11ः30 बजे हरदा से प्रस्थान कर दोपहर 1ः30 बजे जिले के ग्राम खालवा जाएंगे तथा दोपहर 3 बजे खालवा से रवाना होकर अपरान्ह 4ः30 बजे खण्डवा पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो खण्डवा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 4.30 बजे आयोजित बैठक में मानवाधिकार से सम्बंधित मामलों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पुलिस, जिला पंचायत, नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा, सहकारिता विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जेल अधीक्षक, आईटीआई, खेलकूद युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो रात्रि 8ः30 बजे खण्डवा से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा ओंकारेश्वर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 6 जून को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।












