अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स में MP का दमदार प्रदर्शन:खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक; खेल मंत्री ने दी बधाई भोपाल

खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स में MP का दमदार प्रदर्शन:खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक; खेल मंत्री ने दी बधाई भोपाल

त्रिलोक न्यूज़ मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

श्रीनगर की डल झील पर आयोजित पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 में मध्यप्रदेश के वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 07 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ मध्यप्रदेश फिलहाल पदक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है।

21 से 23 अगस्त तक आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश कयाकिंग-केनोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग में अपने कौशल और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। झील के ठंडे पानी पर जब खिलाड़ी पैडलिंग करते हुए आगे बढ़े तो दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया। इन उपलब्धियों के साथ मप्र ने 7 पदक हासिल कर पहला स्थान सुरक्षित किया है। वहीं ओडिशा दूसरे और जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर है।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन।

पदक विजेता खिलाड़ी

  • डाली विश्नोई– महिला वर्ग के-1 500 मीटर: स्वर्ण
  • एम. मंजीत मिताई व आदित्य – पुरुष वर्ग के-2 500 मीटर : स्वर्ण
  • सुधीर कुमार व प्रिंस – पुरुष वर्ग सी-2 500 मीटर : स्वर्ण
  • निहारिका व चन्द्रकला – महिला वर्ग के-2 500 मीटर : स्वर्ण
  • कृष्णा जाट– पुरुष वर्ग सी-1 1000 मीटर: रजत
  • मासूमा यादव– महिला वर्ग सी-1 1000 मीटर : कांस्य
  • मयंक – पुरुष वर्ग के-1 1000 मीटर: कांस्य

खेल मंत्री बोले- मध्यप्रदेश के लिए स्वर्णिम पल है

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “डल झील में बेटियों सहित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश के लिए स्वर्णिम पल है। हमारी खेल अकादमी का यह प्रदर्शन आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों की नींव रखेगा। खेल संचालक राकेश गुप्ता ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह प्रदर्शन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश को प्रेरणा देगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!