हरिद्वार

20 मार्च 2024 *विभिन्न प्रकार की अनुमतियों हेतु कलेक्ट्रेट में स्थापित हुआ सिंगल विंडो सिस्टम* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी* जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न राजनैतिक दलों को भिन्न-भिन्न गतिविधियों एवं कार्यों हेतु ऑनलाईन “सुविधा” पोर्टल पर आवेदन कर तद्नुसार अनुमति प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। किन्तु कतिपय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इसके लिए ऑफलाईन भी आवेदन किया जाता है। अतः राजनैतिक दलों की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधियों की अनुमति दिये जाने हेतु “सिंगल विंडो” सिस्टम स्थापित किया जाता है। सिंगल विंडो सिस्टम में अनुमति दिये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी को नामित नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (संचार), अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार, अधिशासी अभियन्ता, यू०पी०सी०एल० हरिद्वार, नोडल अधिकारी, एम०सी०एम०सी, समस्त निकायों / नोडल की ओर से नगर निगम हरिद्वार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने आदेश दिए कि समस्त विभागीय अधिकारी जिले में अपने मूल विभाग की समस्त विभागीय खण्डों के नोडल होंगे। जिनका एक-एक सक्षम अधिकारी कलैक्ट्रेट मुख्यालय में स्थापित “सिंगल विंडो” सिस्टम में बैठेगें और निर्धारित समय अवधि के अन्दर अनापत्ति / अनुमति देने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगें।.

मतदान जागरूकता रथ रवाना किया

वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित*   हरिद्वार। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्व्याल ने मंगलवार को जिला कार्यालय…

अग्निवीर भर्ती उत्तराखंड की आ गई डेट, ऐसे करें पंजीकरण और आवेदन

निदेशक एआरओ लैंसडौन कर्नल पारितोष Agniveer Recruitment Uttarakhand: अग्निवीर की अप्रैल में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के पंजीकरण शुरू हो…

पहाड़ की बेटी जल्द ही बॉलीवुड मे अपना परम् लहरागी

बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत करने जा रहीं मशहूर लोक कलाकार श्वेता मेहरा, जानिए उनके सफर के बारे में…

आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक किया

*वन्दे भारत न्यूज संवाददाता मोहित सिंह* उत्तराखंड: हरिद्वार आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को मताधिकार के लिए जागरूक…

शब-ऐ-बारात इबादत की रात

अमजद अली (राणा)हरिद्वार ::: शब-ऐ-बारात इबादत और बक्सीश की रात होती है इस्लाम धर्म मे इस रात को बड़ी इबादत…

कांग्रेस को आज फिर लगा बड़ा झटका

अमजद अली (राणा) हरिद्वार….. उत्तराखंड कांग्रेस क़ो आज फिर लगा बड़ा झटका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर निगम के…

विधानसभा सत्र को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान

अमजद अली (राणा) हरिद्वार दिनांक 26/फरवरी /2024 से प्रस्तावित “विधानसभा सत्र” के दौरान विधानसभा सत्र समाप्ति तक देहरादून शहर का…

वेब सीरिज देख दिया लूट को अंजाम

अमजद अली (राणा) हरिद्वार वेब सीरीज देख दिया लूट की घटना को अंजाम, दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर…

निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का 25 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक रामलीला ग्राउंड उंचापुल हल्द्वानी में आयोजन किया जायेगा।

वंदे भारत न्यूज संवाददाता :मोहित उत्तराखंड हल्द्वानी :- आयुष चिकित्सा शिक्षा विभाग के सौजन्य से दिनांक 25 फरवरी से दिनांक…

Back to top button
error: Content is protected !!