
*सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, राहत राशि, टास्क फाॅर्स की बैठक हुई सम्पन्न, सुरक्षित परिवहन एवं अन्य विषयों पर हुई चर्चा*
आज दिनांक 02.09.26 को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, राहत राशि, टास्क फाॅर्स की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिला कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, NHAI के पदाधिकारी गण, यातायात पुलिस खण्डवा की टीम एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आम जनता को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस खंडवा के अधिकारीयों द्वारा ब्लैक स्पॉट्स के एकत्र किये गए आंकड़ों से अवगत कराया जाकर सुधार हेतु चर्चा की गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य विषयों, NCORD, राहत राशि आदि विषयों पर भी चर्चा की जाकर सुधर हेतु कार्ययोजना बनाये जाने संबंधितों को निर्देशित किया गया।












