
चौपारण।चौपारण पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की चौपारण थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक एसयूवी (XUV-500) वाहन से लाखों रुपये मूल्य की 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।वही थाना प्रभारी मे बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि केन्दुआ मोड़ की ओर से एक सफेद रंग की XUV-500 में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर कठम्बा की ओर रही है। सूचना के आधार पर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल की टीम का गठन कर पड़रिया पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम मे
जांच के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की XUV-500 संख्या बी आर 01पीएच -9361) को रोकने का इशारा किया गया । पुलिस को देखकर चालक वाहन कुछ दूर खड़ा कर वाहन छोड़कर अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की और बीच की सीट से ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 180 एमएल, 1,968 बोतल (41 पेटी) बरामद हुई। पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा की अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापामारी दल में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार,एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।













