ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चा के रक्षाबंधन समारोह में दिखा आत्मीयता का रंग, जिला अध्यक्ष श्रुति जैन का हुआ अभिनंदन।

खास खबर

महिला मोर्चा के रक्षाबंधन समारोह में दिखा आत्मीयता का रंग, जिला अध्यक्ष श्रुति जैन का हुआ अभिनंदन।

बड़ी संख्या में मातृशक्ति को जोड़कर महिला मोर्चे को और सशक्त करूंगी, ,,श्रुति जैन,,

खंडवा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व एवं पार्टी संगठन द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन में महिला मोर्चे की एक अहम भूमिका है, लगातार भाजपा संगठन में मातृशक्ति बड़ी संख्या में जुड़ रही है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा पार्टी का वर्षों से कार्य कर रही श्रुति जैन को महिला मोर्चे का जिला अध्यक्ष की नियुक्त किया गया हें बुधवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह एवं रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रुति जैन का स्वागत व सम्मान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर प्रदेश महिला मोर्चे की मंत्री चारुलता मंगल यादव, महापौर अमृता अमर यादव खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे उपस्थित मातृ शक्ति द्वारा किया जाकर उन्हें शुभकामना दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रुति जैन ने कहा कि भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन ने जो मुझे दायित्व सोंपा है उस दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ आप सभी के सहयोग से निर्वहन कर बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़कर महिला मोर्चे को सशक्त करूंगी एवं पार्टी के कार्यक्रमों को लगातार सक्रियता के साथ संपन्न कराऊंगी। कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रुति जैन एवं मातृ शक्ति द्वारा रक्षाबंधन पर्व बनाकर जिला अध्यक्ष श्री तोमर की साथ ही अन्य भाइयों को रक्षा सूत्र बांधे गए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रक्षाबंधन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना जनपद अध्यक्ष सुमित्रा काले, ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा परिहार, जिला उपाध्यक्ष इंदु दुबे, महामंत्री संतोष सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर आरतनी, प्रवक्ता सुनील जैन, तिलोक पटेल, आशीष राजपूत, भारत पटेल अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दागोरे, सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, वरिष्ठ पदाधिकारी ममता बोरसे, शारदा तांदले, अन्नपूर्णा तवर, संगीता चौहान, जिला मंत्री रोशनी गोलकर, वर्षा भालराय, प्रीति वर्मा, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोगी भूमिका निभाने वाली सोनाली यादव, ममता मोहे, अर्चना बोरासी एवं जानकी अग्रवाल सहित समस्त मातृशक्ति भी उपस्थित रही। आयोजन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल नजर आया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा भमौरे ने किया। आभार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रुति जैन ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!