ताज़ा ख़बरें

*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*

खास खबर

*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*

खंडवा// पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Employee Of The Week” चुनकर उन्हें समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में *दिनांक 13.08.26 से दिनांक 20.08.26 तक की समीक्षा* में थाना कोतवाली से आरक्षक अनुराग कुशवाह को 03 फरारी वारण्ट, 04 मोटर सायकिल चोरी बरामदगी, जिलाबदर बदमाश की गिरफ्तारी हेतु, थाना मोघट रोड से आरक्षक राहुल राजावत को धारा 122 जाफौ में 02 आरोपियों पर कार्यवाही करवाने एवं धारा 126,135(3) BNSS के 07 प्रकरणों में आरोपीगण को बाउन्ड ओवर करने हेतु, थाना जावर से प्रआर उदय सोलंकी एवं FRV चालक जितेंद्र यादव को एक नाबालिक युवक द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने संबंधी इवेंट पर त्वरित कार्यवाही कर जीवन रक्षा हेतु, थाना नर्मदानगर से आरक्षक नन्हेलाल यादव को थाना एवं चौकी क्षेत्र से गुजरने वाले राजमार्गों से गुजरने वाली कावड़ यात्राओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने हेतु, थाना मूंदी से आरक्षक आकाश यादव को CCTNS में रिकॉर्ड के शत प्रतिशत इंद्राज किये जाने हेतु, चौकी रोशनी से चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुशा परते एवं आरक्षक दिलीप बोरखेड़े को नाबालिक अपहृत बालिका एवं एक अन्य गुम इंसान को महाराष्ट्र राज्य से सकुशल दस्तयाब किये जाने हेतु, अपुअ(ग्रामीण) कार्यालय से प्रआर लोकेश मीणा को कार्यालय रिकॉर्ड के उत्कृष्ट संधारण एवं सभी जानकारियां समय पर वरिष्ठ कार्यालय भेजने हेतु, पुलिस लाइन खण्डवा से प्रआर विश्राम मोरे को अभियोजन शाखा से अपराध संबंधी डायरी एवं अभिलेखों के उत्कृष्ट संधारण हेतु “Employee Of The Week” से सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!