ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में शहर में निर्माणाधीन गणेश पांडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

खास खबर

खंडवा। आगामी गणेश उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में शहर में निर्माणाधीन गणेश पांडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में खंडवा शहर के तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माणाधीन गणेश पांडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पांडालों में मौजूद आयोजकों और कारीगरों से चर्चा कर आवश्यक सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए।

पुलिस टीमों द्वारा आयोजकों को पांडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, आग से बचाव तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से अपील की गई कि गणेश उत्सव के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में आयोजन संपन्न कराएं।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि आगामी गणेश उत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में लगातार निरीक्षण एवं आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आमजन श्रद्धा और उत्साह के साथ सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!