
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ। उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर के मार्गदर्शन में बलराम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भगवान बलराम के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनकी शिक्षाओं से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर ने विद्यार्थियों को भगवान बलराम के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम का जीवन परिश्रम, शक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार परसेन्डिया ने विद्यार्थियों को भगवान बलराम के जन्म की कथा सुनाते हुए प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली के महत्व एवं उसकी समृद्ध परंपरा पर प्रकाश डाला।
साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रो. मुकेश बघेल ने मुख्य वक्ता के रूप में भगवान बलराम के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मिताली नीमा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. रानू निनामा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. मधुबाला मारु ने माना।
इस अवसर पर डॉ. भूरसिंह निगवाल, डॉ. धूलसिंह खरात, प्रो. करिश्मा, प्रो. कीर्ति सिंगोरिया, डॉ. सोनिया चौहान, प्रो. प्रदीप अमलियार, डॉ. शर्मा बघेल, प्रो. महिमा कुमावत, डॉ. प्रेमलता मंडलोई, डॉ. अंतिमबाला डाबर, डॉ. बालूसिंह मुवेल, क्रीड़ा अधिकारी कोमल बारिया सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।












