
प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मूँदी कॉलेज में सौंपा ज्ञापन
खंडवा/मुंदी
मंगलवार 10 अगस्त को श्री संत सिंगाजी महाविद्यालय, मुँदी में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री, भोपाल के नाम महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), पंजाब विश्वविद्यालय (PU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एवं राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) की तर्ज पर प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, ताकि विद्यार्थी अपने प्रतिनिधियों का सीधे चुनाव कर सकें।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत होगी और छात्रों को अपनी पसंद का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी सीधे चुनने का अवसर मिलेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एन एस यू आई जिला अध्यक्ष चन्दन सिंह पंवार,अर्पण सेन, मोहित गुर्जर, ऋषिराज चौहान, रूपेंद्र गौर, हरिओम चौहान सहित एनएसयूआई एवं एनएसएस के तमाम साथी उपस्थित रहे।











