झारखंड

हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल

*हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल*

 

 

धनबाद के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोयला परिवहन में लगे एक हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा दिया और शव के साथ धरने पर बैठकर मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान जामताड़ा निवासी 70 वर्षीय चांदु हेमब्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पैदल चापापुर कोलियरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि हाईवा का पिछला चक्का उनके सिर के ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद करा दिया और शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नियोजन देने की मांग की। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सीआईएसएफ और निरसा थाना पुलिस की टीम पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थानीय जनप्रतिनिधि, कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता जारी है। प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!