
रांची : सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय राजू कुमार का पैर टुटा जिसका ईलाज कराने रांची के सुपर स्पेशलिस्ट राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन एक महीने बाद मरीज की मौत हो गयी। हॉस्पिटल पर 22 लाख का बिल बनाने का आरोप। 22 लाख खर्च करने के बाद भी मरीज को नहीं बचा पाया।
परिजनों ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है 24 मई को एडमिट किया था. मरीज की नियमित ड्रेसिंग नहीं की गयी जिससे पैर का संक्रमण दिमाग़ तक पहुंच गया और मरीज की मौत हो गयी। वहीं हॉस्पिटल ने कहा मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती हुआ था। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में रांची उपायुक्त को जांच के निर्देश दिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। रांची डीसी ने सिविल सर्जन जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।





