
शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बोरगांव पुलिस द्वारा 02 वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कि सख्त कार्यवाही।
खंडवा, 08 जून 2026।
खंडवा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु लगातार वाहन चेक कर यातायात नियम का पालन नहीं करने/ नशे कि हालत मे वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कि जा रही है
इसी क्रम में चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.06.26 को वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने से मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
खंडवा पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
खंडवा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।










