
थाना किल्लोद पुलिस द्वारा अपहरत बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
खंडवा, 07 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वार गंभीर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपहरण से सम्बन्धी अपराध के प्रति संवेदनशील/ तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे दिनांम 07.06 26 को थाना किल्लोद पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 67/2026 धारा 137(2)BNS मे अपहर्ता को दस्तयाब कर कथन के अनुसार धारा 87,64 B.N.S.5L/6 पास्को एक्ट का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 04.06.2026 को अपहर्ता के पिता ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबलिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है थाना किल्लौद पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध कि गंभीरता को देखते हुए थाना किल्लोद पुलिस द्वारा तत्परता से तकनिकी सहायता से लगातार अपहर्ता कि तलाश करते दिनांक 07.06.2026 को अपहर्ता को दस्तयाब कर आरोपी चन्दन पिता हीरालाल खींचे जाती नाहाल उम्र 18 साल निवासी ग्राम रहनाई कला जिला हरदा को ग्राम सुमठा जिला इंदौर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल खंडवा में दाखिल किया गया।











