झारखंड

चौपारण कन्या मध्य विद्यालय में मुखिया ने किया मिड डे मील का निरीक्षण

 

 

चौपारण। चौपारण पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को पंचायत की मुखिया पिंकी देवी ने मध्याह्न भोजन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा छात्रों को परोसे जा रहे भोजन का जायजा लिया।

मुखिया ने स्वयं तैयार भोजन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं पोषण स्तर की जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं रसोइयों की सराहना की। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।

निरीक्षण के दौरान मुखिया ने विद्यार्थियों से भी बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें समय पर भोजन मिल रहा है। मुखिया ने कहा कि सरकार की मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से योजना के प्रभावी संचालन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!