
(पंडित मोनू मिश्रा रिपोर्टर बदायूं)
बदायूं में जिला कारागार का निरीक्षण: जिला जज, डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश
बदायूं जनपद में सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिला कारागार बदायूँ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान माननीय जिला जज श्री विवेक संगल, जिलाधिकारी श्री अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण दल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रज़ा और सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कारागार के भीतर बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का बारीकी से निरीक्षण किया तथा बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जेल परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न हो और साफ-सफाई की व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। इसके साथ ही, जेल अधीक्षक को साफ-सफाई में निरंतर सुधार बनाए रखने तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे








