
राम मंदिर परिसर बड़ा बम में जेसीआई खंडवा द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित
खंडवा। जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत राम मंदिर कैंपस बड़ा बम में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष जेसी मनन सोनी एवं सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी रणवीर सिंह चावला, जेसी अनिल बाहेती, जेसी नागेश वलंजकर, जेसी विकास मित्तल सहित अनेक जेसी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सह-संयोजक जेसी यथार्थ बंसली ने आयोजन की सफल व्यवस्था संभाली। वहीं जेसी सदस्य जेसी देवराज महोबिया एवं जेसी कार्तिक शाह ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
मेडिकल कैम्प में इंदौर से आए शाल्बी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सुयश अग्रवाल, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल शुक्ला एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. परिमल मालवीय शामिल रहे। साथ ही विधान मेडिकल से रितेश विधानी एवं मनीष विधानी ने भी सहयोग प्रदान किया।
कैम्प में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने जेसीआई के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।









