ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्टर के निर्देश पर एनएच 45 के पुल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देश पर एनएच,45 के पुल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

*कलेक्टर के निर्देश पर एनएच-45 के पुल का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण*

*सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन वन-वे किया गया*

*डिंडौरी 10/10/2026*

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम द्वारा अमरकंटक-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-45 पर ग्राम बड़गांव के समीप स्थित पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया तथा मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुल के एक तरफ का बेस क्षतिग्रस्त हो रहा है तथा पुल के उक्त हिस्से की स्थिति को देखते हुए वहां से वाहनों के आवागमन में सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतना आवश्यक है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व, पुलिस एवं एनएचएआई की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाए गए।

सुरक्षा की दृष्टि से पुल के प्रभावित हिस्से पर स्टॉपर लगाकर आवागमन को वन-वे कर दिया गया है। इसके साथ ही वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो। संबंधित टीम द्वारा मौके पर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे मौके पर लगाए गए सुरक्षा संकेतों एवं यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक आवागमन करें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!