
जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे मंत्री विजय शाह, कार्यकर्ताओं से की आत्मीय मुलाकात
दो घंटे तक चली चर्चा, राजनीतिक अनुभव और सेवा कार्यों के गुर साझा किए।
बुजुर्गों को आधुनिक छड़ी के वितरण के बाद आदिवासी छात्राओं के लिए लिफ्ट लगाने का प्रयास।
खंडवा। प्रदेश के जनजातीय कार्य कैबिनेट मंत्री
कुंवर विजय शाह शनिवार दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शाह ने जिले के कई कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर फोन लगाकर उनके हालचाल भी जाने और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से बात करने में भारत पटेल अनिल वर्मा ने सहयोग प्रदान किया। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रियता, जनसंपर्क और सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक राजनीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही नवाचार के माध्यम से संचालित सेवा प्रकल्पों के उदाहरण प्रस्तुत कर समाज सेवा को राजनीति का महत्वपूर्ण आधार बताया।
भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह ने अपने कार्यों को लेकर एक गांव के बुजुर्गों का किस्सा सुनाया और सेवा प्रकल्प के माध्यम से लाखों रुपए की आधुनिक छड़ी का वितरण बुजुर्गों के लिए किया। मंत्री श्री शाह ने कहा कि आदिवासी छात्राओं में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है साथ ही आने वाले समय में तीन से चार मंजिल बने छात्रावास में लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान किया है। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन तनवे मैं कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हें, हमारे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता रहे इसी में वह खुश हें, कार्यकर्ताओं का उत्साह समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। मंत्री जी की यह कार्यकर्ताओं से मुलाकात की पहल सराहनीय है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री जी के कार्यकर्ताओं के मुलाकात के अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, राजेश तिवारी, प्रवक्ता सुनील जैन, तपन डोंगरे, अनूप पटेल, राजपाल चौहान, अनिल वर्मा, प्रकाश यादव, आशीष राजपूत, भारत पटेल, शेखर शेखर वर्मा, कौशल मेहरा,पलाष बाबरा, ओंकार जयसवाल, देवा भावसार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










