ताज़ा ख़बरें

एनसीटीई पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का आवंटन जारी , विद्यार्थियों को 15 जून तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क

खास खबर

एनसीटीई पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का आवंटन जारी , विद्यार्थियों को 15 जून तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क

खण्डवा//उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत एनसीटीई पाठ्यक्रमों अर्थात बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., एम.पी.एड. आदि के प्रथम चरण में पात्र अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं। आवंटित अभ्यर्थियों को प्रवेश सुनिश्चित करने के लिये 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
इस वर्ष एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 64,641 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 59,113 आवेदनों का सत्यापन किया गया। प्रथम चरण में 32,918 अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने लॉगिन के माध्यम से आवंटन की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटन निरस्त माना जाएगा तथा सीट आगामी चरणों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!