ताज़ा ख़बरें

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

खास खबर

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

खण्डवा//इन दिनों प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर चर्चा है। भाजपा संगठन द्वारा तरुण चुग एवं रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा था, वहीं तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित कर उनका नामांकन प्रस्तुत किया। भाजपा संगठन ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए निर्णय लिया और केवट समाज से आने वाले पिछले वर्ग के नेता महेश केवट को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर  नामांकन प्रस्तुत करवाया। भाजपा का तीसरा उम्मीदवार घोषित होते ही कांग्रेस में खलबली मच गई है और कांग्रेस परेशान नजर आ रही है। संख्या बल अनुसार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल तो राज्यसभा की सीट पर जीत दर्ज करेंगे ही साथ ही भाजपा संगठन को पूरी उम्मीद है की तीसरे प्रत्याशी

मोहन केवट भी राज्यसभा सदस्य चुने जाएंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को मंदिर में दर्शन करने के पश्चात महेश केवट ने सभी वरिष्ठ जनों के साथ भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कोर कमेटी एवं पार्टी के वरिष्‍ठ नेतृत्‍व की उपस्थिति में मध्यप्रदेश से राज्यसभा के प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, राजेन्‍द्र शुक्‍ल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, उदय प्रताप सिंह, श्री विश्‍वास सारंग, चैतन्‍य काश्‍यप, इंदर सिंह परमार, सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती संपतिया उइके, नारायण सिंह पंवार, नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल, श्री लखन पटेल, श्रीमती कृष्‍णा गौर, दिलीप जायसवाल, पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष व विधायक सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाईच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राज्यसभा के प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, विधायक शैलेन्‍द्र जैन, श्रीमती रीति पाठक, हरीशंकर खटीक, उमाकांत शर्मा, रामेश्‍वर शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, नरेन्द्र प्रजपाति, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!