झारखंड

उमवि हरिजन करमा में 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

 

 

चौपारण। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के कुल 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इनमें 15 बालक एवं 20 बालिकाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में करमा पंचायत की मुखिया देवंती देवी ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, विशेषकर छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार दास ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी और उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश भुइयां ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राजेन्द्र कुमार गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, मुकेश कुमार तथा शिक्षक उपेन्द्र कुमार वर्मा, विजय प्रसाद, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, बिंदुल देवी, रामदास राम, रिंकी देवी, सचिन कुमार सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!