जैन समाज अजनोर -धर्म प्रभावना। 16 सितंबर से शुरू होने वाले जैन समाज के सबसे पवित्र दशलक्षण पर्व प्रारंभ होने वाले हैं जिसमें सभी जैन बंधु भक्ति भाव से श्री जी का आराधना करते हैं विगत 3 वर्षों से दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्व की पूर्व सभी जैन परिवार के घरों में 1 घंटे का महामंत्र णमोकार मंत्र का पाठ भक्ति भाव से किया जा रहा है पंडित वीरेंद्र कुमार जी द्वारा बताया गया इस कार्य से समाज में एकता सद्भावना के साथ सभी की भावनाएं पवित्र होकर आगामी पर्व में उत्साह के साथ श्री जी की आराधना की जाती है एवं संपूर्ण क्षेत्र, ग्राम में खुशहाली एवं संपन्नता की भावना सम्मिलित रहती है आज सुनील कुमार जैन पप्पू गृह निवास पर पाठ किया गया जहां पर हीरालाल जी शिखर चंद जी राजकुमार जी पिंकू अनुराग जैन देवेंद्र जैन नितिन जैन अभिषेक जैन सौरभ जैन उपस्थित रहे
0 2,512 1 minute read











