
*अवैध शराब के विरुद्ध खण्डवा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, दिनांक 02.09.2026 की कार्यवाही में 14 बदमाश पुलिस गिरफ्त में, जप्त हुई 110.08 लीटर कीमती 20,270/- रुपये की अवैध शराब, नष्ट की गयी 120 लीटर महुआ लहान एवं कच्ची महुआ शराब बनाने की सामग्री*
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के तारतम्य में दिनांक 02.09.2026 की कार्यवाही में 14 प्रकरणों में 14 आरोपियों के कब्जे से 110.08 लीटर कीमती 20,270/- रुपये की अवैध शराब जप्त गई है। *साथ ही थाना नर्मदानगर की टीम द्वारा ग्राम हंतिया में नहर किनारे करीबन 120 लीटर महुआ लहान एवं कच्ची महुआ शराब बनाने की सामग्री लावारिस हालत में मिलने पर नष्ट की गई।* खण्डवा पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



