
मटकी फोड़ महोत्सव कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया विधायक खंडवा एवं सांसद मित्र मंडल सदस्यों ने।
खंडवा। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मित्र मंडल के द्वारा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर भव्य मटकी फोड़ महोत्सव का आयोजन आयोजित किया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्माष्टमी की एक दिन पूर्व पेट्रोल पंप चौराहे पर मटकी फोड़ महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर स्टेज बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, मित्र मंडल के सदस्य हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, सागर आरतानी, चंद्रेश पचोरी, प्रदीप यादव, गणेश गुरबाणी, विजय महाजन, अनिल भगत, मित्र मंडल के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे ने सभी नगर वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए मटकी फोड़ महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया।



