ताज़ा ख़बरें

उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक रक्त मित्र प्रदीप दीक्षित सेवानिवृत्त, हवन-पूजन के साथ दी भावभीनी विदाई।

खास खबर

उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक रक्त मित्र प्रदीप दीक्षित सेवानिवृत्त, हवन-पूजन के साथ दी भावभीनी विदाई।

खंडवा। शासकीय रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक रक्त मित्र प्रदीप दीक्षित अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर में हवन-पूजन, चोला अर्पण एवं सुंदरकांड पाठ के साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्रदीप दीक्षित, शहर के प्रतिष्ठित दिवंगत शिक्षक प्रभाकर दीक्षित के पुत्र हैं। जिस रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, उसी विद्यालय में वर्षों तक विद्यार्थियों को शिक्षित करने के बाद वहीं से सेवानिवृत्त होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि एम.आर. मंडलोई ने कहा कि प्रदीप दीक्षित पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासनप्रिय एवं समर्पित शिक्षक रहे। उन्होंने हर जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदीप दीक्षित समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं और अब तक 103 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें जिला प्रशासन द्वारा तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। उड़न खटोला ग्रुप के आनंद
जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ एवं पूर्व शिक्षक एम.सी. बंसल, सुभाष शर्मा, अशोक अग्रवाल, गेंदालाल वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उड़न खटोला ग्रुप की ओर से आनंद जोशी, अशोक नावणी, राकेश पालीवाल, रत्नेश राजवैद्य, पिनेंद्र गुप्ता, संजय पाराशर, जयराम संगतवानी, विनय डोंगरे, गजराज व्यास, देवेंद्र तोमर, अशोक बजाज, आलोक शुक्ला एवं राकेश पाराशर सहित अन्य सदस्यों ने प्रदीप दीक्षित को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!