ताज़ा ख़बरें

महापौर अमृता अमर यादव ने किया जल देवी पूजन

नागचुन तालाब स्थित अटल सरोवर पर विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन

महापौर अमृता अमर यादव ने किया जल देवी पूजन

नागचुन तालाब स्थित अटल सरोवर पर विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन

खंडवा। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्षानुसार आज अटल सरोवर, नागचुन तालाब पर जल देवी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक जल देवी का पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि एवं वर्षभर पर्याप्त जल उपलब्धता की मंगलकामना की।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने जल देवी से प्रार्थना की कि शहर के सभी जल स्रोत सदैव समृद्ध रहें तथा खंडवा शहर में वर्षभर पर्याप्त जल उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जल देवी पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष (अमर) यादव, निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जल समिति अध्यक्ष श्री राजेश यादव, एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री अनिल वर्मा, श्री आशीष चटकले सहित पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती मोनिका नीतीश बजाज, श्रीमती स्वर्ण धर्मेंद्र पालीवाल, श्रीमती सीमा महेंद्र यादव, श्रीमती स्वाति सकल्ले, श्रीमती सुनीता दीपक राठौड़, श्रीमती रोशनी गोलकर, श्री मनोज मंडलोई, श्री ओम प्रकाश सिलावट, श्री सादिक भाटिया, श्री सुनील जायसवाल, मोहम्मद शब्बीर कादरी, श्रीमती ज्योति कन्हैया लाल वर्मा, श्री असलम गोरी, नेता प्रतिपक्ष श्री दीपक मल्लू राठौर एवं श्री मनीष सारसर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका सिंह राजावत, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, जल विभाग एवं स्वच्छता/अपशिष्ट प्रबंधन प्रभारी श्री संजय शुक्ला, सहायक यंत्री श्री गोपाल राजपूत, श्री प्रशांत पंछोरे, श्री भूपेंद्र सिंह बिसेन, श्री इंदर मंडलोई, श्री हरिप्रसाद मिश्रा, श्री प्रेम यादव, श्री नवनीत शुक्ला, श्री सावन दुधे शाहिद सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!