
आज दिनांक 05-07-2026 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो की याद मे माह के प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट कार्यक्रम मे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को याद किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये , तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो की गाथा सुनकर मौजूद हर शख्स ने अपने गौरवान्वित महसूस किया इस मौके पर तहसील दार रूड़की विकास अवस्थी ने पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो को याद किया उन्होंने वहाँ मौजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के उत्तराधिकारियों की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने का भी आश्वासन दिया
इस मौके पर श्री देश बन्धु आर्य जी, अर्जुन सिंह,सुशील कुमार भारद्वाज, संजय चौबे,प्रदीप गौतम,उदय कुमार,राजीव सैनी,हरिशंकर सरोज सैनी, राजकुमार सैनी,गोपाल नारसन, सुरेन्द्र सैनी,नरेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,रमेश चन्द्र, डा मोहम्मद मतीन, अनूप बंसल, लक्ष्मण सिंह गिल, दिनकर आर्य,दिपेक्ष आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी मौजूद रहे













